Skip to main content

'रिपब्लिक टीवी' और 'टाइम्स नाउ' के ख़िलाफ़ बॉलीवुड हस्तियों ने मुक़दमा किया

बॉलीवुड के जानेमाने लोगों ने कुछ मीडिया प्रतिष्ठानों पर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की 'ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रिपोर्टिंग' को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मुक़दमा दायर किया है.

केस दायर करने वालों में फ़िल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले चार संगठन और 34 निर्माता हैं.

ये केस रिपब्लिक टीवी, अर्णव गोस्वामी, रिपब्लिक टीवी के प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ, राहुल शिवशंकर और नविका कुमार के ख़िलाफ़ दायर किया गया है.

बॉलीवुड के इन लोगों का कहना है कि बॉलीवुड और बॉलीवुड के लोगों के ख़िलाफ़ अपमानजनक और ग़ैर-ज़िम्मेदाराना टीका-टिप्पणी करने से रोका जा सके.

बॉलीवुड की शख़्सियतों, उनसे जुड़े लोगों के प्राइवेसी के अधिकार में दख़ल देने और मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की भी माँग की गई है.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बचाव पक्ष केबल टेलीविज़न नेटवर्क्स रूल्स, 1994 के प्रोग्राम कोड से बंधे हुए हैं और बॉलीवुड के ख़िलाफ़ जितनी भी आपत्तिजनक बातें कही-सुनी गई हैं, उन्हें वापस लिया जाए.

याचिका में टेलीविज़न चैनलों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बॉलीवुड के बारे में अपमानजनक सामाग्री के प्रकाशन पर भी रोक लगाने की माँग की गई है.

याचिकाकर्ताओं की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में इन चैनलों पर बॉलीवुड के बारे में 'गंदगी', 'कूड़ा-कचरा' और 'नशेड़ियों' की जगह कहने का आरोप लगाया गया है

Comments

Popular posts from this blog

मोदी सरकार लाई बांड : कोई भी ले सकता है 7.15 फीसदी का गारंटीड ब्याज

बैंकों और पोस्ट ऑफिस की घटती ब्याज दरों के बीच मोदी सरकार ज्यादा ब्याज वाली डिपॉजिट स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत 7.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यह फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड है, जिनमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। 7 साल वाले इन बांड में हर 6 में ब्याज का भुगतान किया जाएगा। यह बांड 1 जुलाई 2020 से जारी होंगे।

पुलिस की हत्या पर विकास दुबे की तारीफ कर रहा था, पुलिस ने सबक सिखा दिया

विकास दुबे की तारीफ करने वाला किलकिल सचान. दांयी तरफ उसकी फेसबुक पोस्ट.