Skip to main content

वैश्विक मैन्यूफैक्चरर्स को लुभाने के लिए 1.7 लाख करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज ला सकती है मोदी सरकार

देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार और कदम उठाने जा रही है। मामले से जुड़े जानकारों ने बताया कि माेदी सरकार देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना चाहती है। इसके लिए वह 1.68 लाख करोड़ रुपए (23 अरब डॉलर) का प्रोत्साहन पैकेज लाने की तैयारी कर रही है।

ब्लूमबर्ग को मिले दस्तावेजों से पता लगता है कि सरकार ऑटोमोबाइल, सौर पैनल निर्माताओं और उपभोक्ताओं से जुड़े इस्पात के उपकरण बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन की पेशकश करेगी। इसके साथ ही कपड़ा इकाइयों, खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों और विशेष फार्मा उत्पाद निर्माताओं को भी योजना के तहत देश में लाने पर विचार किया जा रहा है। यह प्रोत्साहन कार्यक्रम, देश की नीति नियोजन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इसी ने इस साल के शुरू में चीन से बाहर अपने प्लांट लगाने का सोच रहीं कंपनियों को आकर्षित किया था। इनमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन के रूप में जानी जाने वाली होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिना मिट्टी के पिछले 10 साल से अपनी छत पर हर तरह की फल-सब्ज़ी उगा रही हैं पुणे की एक महिला

मुख्य आकर्षण अपने पौधों के लिए जो कम्पोस्ट या खाद वो तैयार करती हैं, उसे उन्होंने सूखे पत्तों, किचन वेस्ट और गोबर से बनाया है. उनके अनुसार, बिना मिट्टी की ये खाद पत्तों के कारण ज़्यादा देर तक नमी को बनाये रखती है. इससे पौधे की हेल्थ बनी रहती है और केचुले के लिए भी बढ़िया

Corona: Many celebrities/businessman donated for coronavirus

Here Is List Of Celebrities, Corporates, And Ministers Who Donated To Fight Coronavirus As PM Narendra Modi announced CARE fund for the nation in the fight against Coronavirus pandemic, distinguished celebrities, sports stars, and business personnel starting donation.