Skip to main content

घर की खाली छत से भी हो सकती है लाखों की कमाई, SOLAR Plant है बेहतर विकल्प

  • Earn Money: Solar Panel Energy Plant इंस्टॉल कराकर इससे बनने वाली बिजली को बेचकर कमा सकते हैं मुनाफा
  • सोलर पैनल लगवाने और इससे बिजली की सप्लाई करने पर सरकार की ओर से भी मिलती है आर्थिक मदद



लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऐसे में उनके सामने कमाई के जरिए बहुत सीमित हो गए हैं। अगर आप भी इन्हीं सब बातों को लेकर परेशान हैं तो SOLAR Plant लगाकर आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। आप इसे अपने घर की खाली छत पर इंस्टाल करा सकते हैं।

आप अपने छत के ऊपर Solar Panel Energy Plant लगवाकर इससे निकलने वाली बिजली को बेचकर आप कमाई कर सकते हैं। इसे लगवाने के लिए सरकार के तरफ से आर्थिक और तकनीकी सहयोग भी दिया जाता है इससे आपकी जेब पर भार नहीं पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इन सिस्टम को लगाने पर आपको सब्सिडी भी मिल सकती है।

Solar Hybrid System से बेच सकते हैं बिजली

Solar Hybrid System का प्रयोग करके आप बिजली को उत्पन्न भी कर सकते हैं साथ ही इसे बैटरी में सहेज कर भी रख सकते हैं और इसके द्वारा उत्पन्न की गई बिजली को आप बेच भी सकते हैं। सामान्य तौर पर 1 किलो वाट के सोलर सिस्टम को लगाने के लिए 100 वर्ग फीट की जगह की जरूरत होती है। वहीं 200 से 300 वर्ग फीट में एक परिवार की जरूरतों के लिए ये सोलर सिस्टम काफी होता है।

सोलर पैनल इंस्टालेशन की प्रक्रिया

सोलर पैनल लगाकर अच्छी कमाई करने के लिए इसका व्यापक इस्तेमाल जरूरी है। इसलिए आप रेसको प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। इससे घर की छत पर पैनल इंस्टॉल कराकर आप कंपनी से मुनाफा कमा सकते हैं। अपने घर पर Subsidy Solar Panel लगवाने के लिए पहले ऐसी कंपनी से संपर्क करें। इसके बाद कंपनी ग्राहकों के घर पर अपने अधिकारी को भेजकर जायजा लेती है और कितने किलोवाट का पैनल लगना है ये बताती है। जब Solar Panel Installation हो जाता है तो कंपनी इसकी जानकारी सरकार के वेबसाइट पर अपलोड करती हैं। सरकार की ओर से इसकी जांच के लिए टीम भेजी जाती है। सब कुछ सही पाए जाने पर आपको सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिना मिट्टी के पिछले 10 साल से अपनी छत पर हर तरह की फल-सब्ज़ी उगा रही हैं पुणे की एक महिला

मुख्य आकर्षण अपने पौधों के लिए जो कम्पोस्ट या खाद वो तैयार करती हैं, उसे उन्होंने सूखे पत्तों, किचन वेस्ट और गोबर से बनाया है. उनके अनुसार, बिना मिट्टी की ये खाद पत्तों के कारण ज़्यादा देर तक नमी को बनाये रखती है. इससे पौधे की हेल्थ बनी रहती है और केचुले के लिए भी बढ़िया

Corona: Many celebrities/businessman donated for coronavirus

Here Is List Of Celebrities, Corporates, And Ministers Who Donated To Fight Coronavirus As PM Narendra Modi announced CARE fund for the nation in the fight against Coronavirus pandemic, distinguished celebrities, sports stars, and business personnel starting donation.