Skip to main content

Alibaba ने भारत से समेटा UC Browser का कारोबार, गुरुग्राम और मुंबई का ऑफिस बंद

भारत सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप्स बंद करने के फैसले के बाद देश में असर नजर आने लगा है. चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ने भारत से UC Browser और UC News का कारोबार बंद कर दिया है. UC Browser के कर्मचारियों को औपचारिक तौर पर बोल दिया गया है कि कंपनी अपने ऑपरेशंस भारत में बंद कर रही है. गुरुग्राम और मुंबई का ऑफिस बंद कर दिया गया है.


भारत सरकार की ओर से 59 चीनी ऐप्स बंद करने के फैसले के बाद देश में असर नजर आने लगा है.

UC browser के कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि उन्हें कंपनी, ऑपरेशंस बंद करने का फैसला लेने के लिए Compensate करेगी.

बताते चलें कि यूसी ब्राउसर Alibaba के अधीन काम करने वाली कंपनी है. ये भारत में गूगल (Google) के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप था. Alibaba दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स (E-Commerce) कंपनियों में से एक है जिसके संस्थापक जैक मा (Jack Ma) हैं.

बताते चलें कि भारत सरकार ने आंतरिक सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के 59 ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी. इन सभी कंपनियों को सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. इस बीच अलीबाबा ने बिना कोई सफाई दिए ही कारोबार समेटने का फैसला किया है.

Comments

Popular posts from this blog

बिना मिट्टी के पिछले 10 साल से अपनी छत पर हर तरह की फल-सब्ज़ी उगा रही हैं पुणे की एक महिला

मुख्य आकर्षण अपने पौधों के लिए जो कम्पोस्ट या खाद वो तैयार करती हैं, उसे उन्होंने सूखे पत्तों, किचन वेस्ट और गोबर से बनाया है. उनके अनुसार, बिना मिट्टी की ये खाद पत्तों के कारण ज़्यादा देर तक नमी को बनाये रखती है. इससे पौधे की हेल्थ बनी रहती है और केचुले के लिए भी बढ़िया

Corona: Many celebrities/businessman donated for coronavirus

Here Is List Of Celebrities, Corporates, And Ministers Who Donated To Fight Coronavirus As PM Narendra Modi announced CARE fund for the nation in the fight against Coronavirus pandemic, distinguished celebrities, sports stars, and business personnel starting donation.