विकास दुबे की तारीफ करने वाला किलकिल सचान. दांयी तरफ उसकी फेसबुक पोस्ट.
ब्राह्मण हो तो विकास दुबे जैसा शेर! दुर्बल जनता को नहीं बल्कि पुलिस को मारा है! Salute you Vikas Dubey Ji.
यह पोस्ट है कानपुर में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले एक शख्स की. इस शख्स का नाम है किलकिल सचान. कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फेसबुक पर यह पोस्ट लिखी थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सचान को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ आईटी एक्ट और दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विकास दुबे के समर्थन में पोस्ट लिखी है. सोशल मीडिया में कई लोग विकास दुबे के हमले को भी सही ठहरा रहे हैं. अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है.
काकादेव इलाके मेंं चलाता है कोचिंग इंस्टीट्यूट
इसी के तहत कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक किलकिल सचान को गिरफ्तार किया गया है. सचान का काकादेव इलाके में कोचिंग इंस्टीट्यूट है. काकादेव थाने में ही सचान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. थाने के इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने मीडिया को बताया कि कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी. इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. उसे केशवपुरम स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
एक महिला के खिलाफ फजलगंज में केस दर्ज
ऐसा ही एक मामला फजलगंज थाने में भी दर्ज किया गया है. इस मामले में एक महिला आरोपी है. हिंदुस्तान अखबार के अनुसार, फजलगंज थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि रीता पांडेय सनातनी नाम से टि्वटर हैंडल चलाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उसने पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर की जय-जयकार की. बाद में उसने इस पोस्ट को फेसबुक पर भी डाला. हालांकि इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला की तलाश की जा रही है.
दुबे अभी भी फरार, तलाश जारी
बता दें कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से गैंगस्टर विकास दुबे फरार है. उत्तर प्रदेश की पुलिस विकास दुबे की तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है. हालांकि अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चला है. 5 जुलाई को दुबे का एक करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री पकड़ा गया है. खबरें हैं कि दुबे नेपाल या मध्यप्रदेश भाग गया है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं.
Via- lallantop
- Get link
- X
- Other Apps
Labels
News Update- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment