जियो और गूगल (Google and Jio) दोनों मिलकर एंड्रॉइड बेस्ड एक किफायती फोन बाजार मे पेश करेंगे. इसके बाद से भारतीय बाजार में जमी हुई चीनी कंपनियों में खलबली मच गई है. चीन का भारतीय मोबाइल उद्योग और बाजार में दबदबा रहा है लेकिन जियो को बाजार का समीकरण बदलने के लिए जाना जाता है.